ePaper

ओपनिंग करने के लिये तेंदुलकर को जब करनी पड़ी थी विनती

Updated at : 26 Sep 2019 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
ओपनिंग करने के लिये तेंदुलकर को जब करनी पड़ी थी विनती

नयी दिल्ली : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के ‘टर्निंग प्वाइंट’ को याद करते हुए कहा कि 1994 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिये पारी का आगाज करने के लिये उन्हें ‘विनती’ करनी पड़ी थी. तेंदुलकर के लिये मध्यक्रम बल्लेबाजी से हटकर पारी का आगाज करने का कदम ‘मास्टरस्ट्रोक’ साबित […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के ‘टर्निंग प्वाइंट’ को याद करते हुए कहा कि 1994 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिये पारी का आगाज करने के लिये उन्हें ‘विनती’ करनी पड़ी थी. तेंदुलकर के लिये मध्यक्रम बल्लेबाजी से हटकर पारी का आगाज करने का कदम ‘मास्टरस्ट्रोक’ साबित हुआ था जिससे वह 50 ओवर के प्रारूप में विश्व रिकार्ड 49 शतक जड़ पाये थे.

लिंकडिन पर एक वीडियो साझा करते हुए तेंदुलकर ने आकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे के दौरान हुए क्षणों को याद किया. उन्होंने कहा कि 1994 में जब मैंने भारत के लिये बल्लेबाजी का आगाज किया था तो सभी टीमों की रणनीति विकेट बचाये रखने की होती थी. लेकिन मैंने थोड़ा इससे हटकर करने की कोशिश की.

तेंदुलकर ने कहा कि मैंने सोचा कि मैं आगे बढ़कर प्रतिद्वंद्वी गेंदबाजों से डटकर सामना कर सकता हूं. लेकिन मुझे विनती करनी पड़ी कि कृप्या मुझे मौका दो. अगर मैं विफल रहूंगा तो मैं फिर आपके पास नहीं आऊंगा. अपने उस कदम को उदाहरण के तौर पर इस्तेमाल करते हुए पूर्व बल्लेबाज ने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि विफलता के डर से जोखिम लेने से डरो मत.

तेंदुलकर (46 वर्ष) ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आकलैंड में पहले मैच में मैंने 49 गेंद में 82 रन बनाये इसलिये मुझे दोबारा नहीं पूछना पड़ा कि मुझे दूसरा मौका मिलेगा या नहीं. वे चाहते थे कि मैं पारी का आगाज करूं. लेकिन मैं यह कहने की कोशिश कर रहा हूं कि असफलता से डरो मत. मध्यक्रम के बाद पारी का आगाज करने पर उन्होंने सितंबर 1994 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो में अपना पहला वनडे शतक जड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola