ePaper

जिंबाब्वे की जगह जनवरी में श्रीलंका से टी20 शृंखला खेलेगा भारत

Updated at : 25 Sep 2019 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
जिंबाब्वे की जगह जनवरी में श्रीलंका से टी20 शृंखला खेलेगा भारत

नयी दिल्ली : भारत अगले साल जनवरी में जिंबाब्वे के विकल्प के तौर पर श्रीलंका से तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला खेलेगा. बीसीसीआई ने बुधवार को यह जानकारी दी. जिंबाब्वे को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने निलंबित कर दिया था जिसके बाद बीसीसीआई ने इस संक्षिप्त शृंखला के लिए श्रीलंका को आमंत्रित किया. हालांकि पूर्व […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत अगले साल जनवरी में जिंबाब्वे के विकल्प के तौर पर श्रीलंका से तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला खेलेगा. बीसीसीआई ने बुधवार को यह जानकारी दी.

जिंबाब्वे को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने निलंबित कर दिया था जिसके बाद बीसीसीआई ने इस संक्षिप्त शृंखला के लिए श्रीलंका को आमंत्रित किया. हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहला टी20 पांच जनवरी को गुवाहाटी में ही होगा जबकि अन्य मैच सात जनवरी को इंदौर और 10 जनवरी को पुणे में खेले जाएंगे.

बीसीसीआई ने बयान में कहा, आईसीसी द्वारा जिंबाब्वे के निलंबन को देखते हुए बीसीसीआई ने श्रीलंका को तीन मैचों की शृंखला के लिए आमंत्रित किया. श्रीलंका क्रिकेट ने प्रतिनिधित्व की पुष्टि कर दी है.

बोर्ड के प्रशासन में सरकारी हस्तक्षेप के कारण आईसीसी ने इस साल जुलाई में जिंबाब्वे क्रिकेट को निलंबित कर दिया था जिसके कारण इस शृंखला पर संदेह के बादल छा गए थे.

आईसीसी बोर्ड ने सर्वसम्मति से फैसला किया था कि आईसीसी का पूर्ण सदस्य जिंबाब्वे क्रिकेट उसके संविधान के अनुच्छेद 2.4 (सी) और (डी) का उल्लंघन कर रहा था जिसके अनुसार स्वतंत्र और लोकतांत्रिक चुनाव की प्रक्रिया मुहैया कराना सदस्यों का कर्तव्य है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola