ePaper

विजय हजारे ट्रॉफी : बारिश की भेंट चढ़ा झारखंड-मुंबई का मैच

Updated at : 25 Sep 2019 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी : बारिश की भेंट चढ़ा झारखंड-मुंबई का मैच

बेंगलुरू : गत चैम्पियन मुंबई और झारखंड के बीच बुधवार को यहां एलीट ग्रुप ए विजय हजारे ट्रॉफी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. मुंबई का यह दूसरा मैच है जो खराब मौसम के कारण रद्द हुआ. सौराष्ट्र के खिलाफ उसका पहला मैच भी बिना गेंद डाले बिना रद्द हो गया था. इससे दोनों टीमों […]

विज्ञापन

बेंगलुरू : गत चैम्पियन मुंबई और झारखंड के बीच बुधवार को यहां एलीट ग्रुप ए विजय हजारे ट्रॉफी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. मुंबई का यह दूसरा मैच है जो खराब मौसम के कारण रद्द हुआ.

सौराष्ट्र के खिलाफ उसका पहला मैच भी बिना गेंद डाले बिना रद्द हो गया था. इससे दोनों टीमों के बीच चार अंक बराबर बांट दिये गये. वहीं खराब मौसम के कारण ग्रुप ए के अन्य दो मैच ‘केरल बनाम छत्तीसगढ़’ और ‘हैदराबाद बनाम गोवा’ भी नहीं हो सके. इससे दोनों मैचों में अंक बांट दिये गये. अब मुंबई की टीम यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को 29 सितंबर को कर्नाटक से भिड़ेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola