ePaper

आतंकी हमले के डर के बावजूद पाकिस्तान दौरे पर जाएगी श्रीलंका क्रिकेट टीम, पहले किया था मना

Updated at : 19 Sep 2019 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकी हमले के डर के बावजूद पाकिस्तान दौरे पर जाएगी श्रीलंका क्रिकेट टीम, पहले किया था मना

कोलंबो : श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को कहा कि खिलाड़ियों पर आतंकी हमले की आशंका के बावजूद उनकी टीम छह मैचों की शृंखला के लिये पाकिस्तान का दौरा करेगी. श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डिसिल्वा ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान का दौरा करने के लिये रक्षा मंत्रालय से हर तरह की मंजूरी मिल गयी […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को कहा कि खिलाड़ियों पर आतंकी हमले की आशंका के बावजूद उनकी टीम छह मैचों की शृंखला के लिये पाकिस्तान का दौरा करेगी.

श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डिसिल्वा ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान का दौरा करने के लिये रक्षा मंत्रालय से हर तरह की मंजूरी मिल गयी है. डिसिल्वा ने एएफपी से कहा, हमें रक्षा मंत्रालय से हरी झंडी मिल गयी है. दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा. मैं स्वयं और हमारे पदाधिकारी भी टीम के साथ जाएंगे.

पिछले सप्ताह की रिपोर्ट में संभावित आतंकी हमले की आशंका जतायी गयी थी जिसकी जांच के लिये रक्षा मंत्रालय को कहा गया था. श्रीलंकाई टीम पर मार्च 2009 के दौरे के दौरान लाहौर में आतंकी हमला हुआ था जिसमें छह खिलाड़ी घायल हुए थे.

छह पाकिस्तानी पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की इस हमले में मौत हो गयी थी. इस हमले के बाद अधिकतर अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करने से इन्कार कर दिया था.

श्रीलंका के भी दस शीर्ष खिलाड़ियों ने हमले की आशंका से दौरे से हटने का फैसला किया है. श्रीलंका इस दौर में 27 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच तीन वनडे खेलेगा. ये तीनों मैच कराची में होंगे. इसके बाद लाहौर में पांच से नौ अक्टूबर के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola