कोहली संग बिकिनी में नजर आयीं अनुष्का, फैन्स बोले - सुपर कपल

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज को टी20,वनडे और टेस्ट सीरीज में रौंदकर इस समय फैमली टाइम स्पेंड कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले विराट कोहली ने अपनी पत्नी बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा के साथ एक हॉट तसवीर पोस्ट की है. तसवीर में कोहली एक बार फिर शर्टलेस […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज को टी20,वनडे और टेस्ट सीरीज में रौंदकर इस समय फैमली टाइम स्पेंड कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले विराट कोहली ने अपनी पत्नी बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा के साथ एक हॉट तसवीर पोस्ट की है.
तसवीर में कोहली एक बार फिर शर्टलेस नजर आ रहे हैं, तो अनुष्का शर्मा बिकिनी में दिख रही हैं. कोहली की यह तसवीर तेजी से वायरल हो रही है. फैन्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. कोहली ने जो तसवीर पोस्ट की है, उसमें अनुष्का शर्मा एक कुर्सी में बैठी हैं और कोहली उनकी गोद में बैठक कर पोज दे रहे हैं. कोहली ने तसवीर के साथ एक दिल वाली इमोजी पोस्ट की है.
कोहली की तसवीर पर फैन्स कमेंट्स कर रहे हैं. एक फैन्स ने कमेंट्स किया और लिखा, प्यार हो तो ऐसा हो, इन दोनों लव बर्ड्स की तरह. वहीं एक अन्य फैन्स ट्वीट किया और लिखा, सुपर कपल, दुआ है हमेशा साथ रहें.
— Virat Kohli (@imVkohli) September 11, 2019
कोहली के साथ-साथ अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी एक हॉट तसवीर पोस्ट की है. जिसमें वो ब्लू बिकिनी में समंदर में मस्ती करती दिख रही हैं. तसवीर के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा – वॉटर बेबी. अनुष्का का यह अंदाज उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है.
https://www.instagram.com/p/B2Q3i3IpK6P/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
https://www.instagram.com/p/B2Q3kd_p6Bp/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




