ePaper

बीसीसीआई के पास है वैकेंसी, इस पद के लिए मांगा आवेदन

Updated at : 10 Sep 2019 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीआई के पास है वैकेंसी, इस पद के लिए मांगा आवेदन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन विश्लेषक के पद के लिए आवेदन मांगे हैं. टीम प्रबंधन ने प्रदर्शन विश्लेषक की जरूरत के बारे में बताया था. पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 सितंबर है. इस पद के लिए आवेदन करने वाले की उम्र 60 साल से कम होनी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन विश्लेषक के पद के लिए आवेदन मांगे हैं. टीम प्रबंधन ने प्रदर्शन विश्लेषक की जरूरत के बारे में बताया था. पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 सितंबर है.

इस पद के लिए आवेदन करने वाले की उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए. बीसीसीआई ने कहा, बीसीसीआई में विश्लेषक का काम छोट से छोटा डाटा एकत्रित करना होगा. उसे इस काम को सीनियर टीम के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली प्रणाली के तहत करना होगा.

उन्होंने कहा, इसके साथ विश्लेषक कोचिंग और तकनीकी सदस्यों को खेल की रणनीतिक तैयारियों में मदद करेगा. उसे विरोधी टीम के मजबूत और कमजोर पक्षों पर ध्यान रखना होगा.

आवेदन करने के इच्छुक के पास राज्य स्तर की सीनियर टीम या उससे ऊंचे स्तर की टीम के साथ काम करने का तीन साल का अनुभव होना चाहिए. प्रदर्शन विश्लेषक 24 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रहे पांच मैचों की टी-20 शृंखला के साथ टीम से जुड़ सकता है. भारतीय महिला टीम के साथ काम करने वाली पहली विश्लेषक आरती नागले थी जो 2014 से 2018 तक इस पद पर रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola