ePaper

बांग्लादेश ने मेहदी, रूबेल को टी20 टीम से किया बाहर

Updated at : 10 Sep 2019 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश ने मेहदी, रूबेल को टी20 टीम से किया बाहर

ढाका : बांग्लादेश ने अफगानिस्तान और जिंबाब्वे के खिलाफ त्रिकोणीय टी20 शृंखला के पहले दो मैचों के लिए ऑफ स्पिनर मेहदी हसन और तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन को टीम में जगह नहीं दी है. ऑलराउंडर आरिफुल हक, तेज गेंदबाज अबु हिदेर, स्पिनर नजमुल इस्लाम और बल्लेबाज मोहम्मद मिथुन को भी टीम20 टीम से बाहर कर […]

विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश ने अफगानिस्तान और जिंबाब्वे के खिलाफ त्रिकोणीय टी20 शृंखला के पहले दो मैचों के लिए ऑफ स्पिनर मेहदी हसन और तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन को टीम में जगह नहीं दी है.

ऑलराउंडर आरिफुल हक, तेज गेंदबाज अबु हिदेर, स्पिनर नजमुल इस्लाम और बल्लेबाज मोहम्मद मिथुन को भी टीम20 टीम से बाहर कर दिया गया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक की मांग करने वाले तमीम इकबाल भी टीम का हिस्सा नहीं हैं.

मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल अबेदिन ने कहा, हम अगले टी20 विश्व कप से पहले कुछ खिलाड़ियों को परखना चाहते थे. यही कारण है कि हमने टीम में बदलाव किया है. युवा तेज गेंदबाज यासिन अराफात और बायें हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम को पहली बार टीम में शामिल किया गया है

बांग्लादेश की टीम इस प्रकार है: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, अफीफ हुसैन, मोसादिक हुसैन, शब्बीर रहमान, ताइजुल इस्लाम, मेहदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुस्ताफिजुर रहमान और यासिन अराफात.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola