''मास्‍टर ब्‍लाटर'' ने 25 साल पहले आज ही के दिन रखी थी वनडे में शतकों की नींव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2019 6:31 PM

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्‍न सचिन तेंदुलकर 25 साल पहले आज ही के दिन वनडे में पहला शतक जमाया था. हालांकि सचिन को इस उपलब्धि के लिए 5 साल तक इंतजार करना पड़ा था. सचिन ने 78 मैचों की 79 पारियों में वनडे में पहला शतक बनाया. 9 सितंबर […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्‍न सचिन तेंदुलकर 25 साल पहले आज ही के दिन वनडे में पहला शतक जमाया था. हालांकि सचिन को इस उपलब्धि के लिए 5 साल तक इंतजार करना पड़ा था. सचिन ने 78 मैचों की 79 पारियों में वनडे में पहला शतक बनाया.

9 सितंबर 1994 का वो दिन सचिन के कैरियर के लिए बेहद खास था. ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो में सचिन तेंदुलकर ने ओपनिंग करते हुए 130 गेंदों का सामने करते हुए 110 रन की पारी खेली थी. जिसमें उन्‍होंने 8 चौके और 2 छक्‍के जमाये थे.

इस सेंचुरी के बाद मास्‍टर ब्‍लास्‍टर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वनडे में 49 शतक ठोक डाले. सचिन की इस उपलब्धि को बीसीसीआई ने वीडियो ट्वीट कर याद किया है. बीसीसीआई के वीडियो को टीम इंडिया के पूर्व खब्‍बू बल्‍लेबाज और 2011 वर्ल्‍ड कप के हीरो युवराज सिंह ने रि-ट्वीट किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola