रबादा ने टीम इंडिया को बताया दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम, कहा – खुद को परखने का मौका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का मानना है कि भारत के खिलाफ आगामी टी20 और टेस्ट शृंखला खराब दौर से जूझ रही उनकी टीम के लिये दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खुद को परखने का सुनहरा मौका है. दक्षिण अफ्रीकी टीम 15 सितंबर से शुरू हो रही शृंखला में […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का मानना है कि भारत के खिलाफ आगामी टी20 और टेस्ट शृंखला खराब दौर से जूझ रही उनकी टीम के लिये दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खुद को परखने का सुनहरा मौका है.
दक्षिण अफ्रीकी टीम 15 सितंबर से शुरू हो रही शृंखला में तीन टी20 और तीन टेस्ट खेलेगी. उनके पास कमोबेश युवा टीम है जिसमें रबाडा और कप्तान क्विंटोन डिकाक सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. रबाडा ने कहा, अगले कुछ साल हमारे लिये चुनौतीपूर्ण हैं. यह एक सफर है. टीम को अपनी क्षमता पर भरोसा है और अब देखना है कि भारत दौरा कैसा रहता है.’
विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद यह दक्षिण अफ्रीका का पहला दौरा है. दूसरी ओर भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन लेकिन टी20 में चौथे स्थान पर है. रबाडा ने कहा , हमारा लक्ष्य खुद को सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ आंकना है. भारतीय टीम काफी कामयाब रही है. हमारी टीम में कई बदलाव हुए हैं और यह युवा टीम है. नये खिलाड़ियों के लिये यहां खेलना एक चुनौती है.
दक्षिण अफ्रीकी टीम में फाफ डु प्लेसी , इमरान ताहिर, हाशिम अमला और डेल स्टेन नहीं हैं. डु प्लेसी उपलब्ध नहीं थे जबकि अमला और ताहिर क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और स्टेन का चयन नहीं हुआ. रबाडा ने कहा , यह बदलाव का दौर है. मुझे खुशी है कि उन खिलाड़ियों के साथ खेल रहा हूं जिनके साथ स्कूल में क्रिकेट खेला है.
उन्होंने कहा कि अनुभव के अभाव के बावजूद उन्हें लगता है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत को हरा सकती है. उन्होंने कहा , कुछ को संदेह होगा. भारतीय टीम के खिलाफ जो खिलाड़ी नहीं खेले हैं , खासकर इतनी बेहतरीन टीम के खिलाफ. हमें देखना है कि हम कहां ठहरते हैं.
मुझे लगता है कि हम जीतेंगे. यह रोमांचक है और काफी मजा आयेगा. भारतीय कप्तान विराट कोहली को आउट करना दक्षिण अफ्रीका के युवा गेंदबाजों के लिये चुनौतीपूर्ण होगा.
रबाडा ने कहा , सफेद गेंद के प्रारूप में विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ है. वह महान खिलाड़ियों की जमात का हिस्सा है. उसके खिलाफ खेलना भी किसी कसौटी पर खुद को कसने से कम नहीं है. हम बेखौफ होकर उसे गेंदबाजी करेंगे. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को गेंदबाजी करने का अपना ही मजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










