ePaper

भारत ने पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप में हराया, चमके तिलक-आजाद

Updated at : 07 Sep 2019 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप में हराया, चमके तिलक-आजाद

मोरातुवा (श्रीलंका) : सलामी बल्लेबाज अर्जुन आजाद (121) और एनटी तिलक वर्मा (110) की शतकीय पारियों तथा दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी से भारत ने अंडर-19 एशिया कप के एकदिवसीय मुकाबले में शनिवार को यहां चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 60 रन से शिकस्त देने के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की […]

विज्ञापन

मोरातुवा (श्रीलंका) : सलामी बल्लेबाज अर्जुन आजाद (121) और एनटी तिलक वर्मा (110) की शतकीय पारियों तथा दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी से भारत ने अंडर-19 एशिया कप के एकदिवसीय मुकाबले में शनिवार को यहां चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 60 रन से शिकस्त देने के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की.

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 305 रन बनाने के बाद लेग स्पिनर अथर्व अंकोलेकर (10 ओवर में 36 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को 46.4 ओवर में 245 रन पर समेट दिया.

इस हार से पाकिस्तान की टीम खिताब की दौड़ से बाहर हो गयी. मध्यम गति के गेंदबाज विद्याधर पाटिल और सुशांत मिश्रा ने भी दो-दो विकेट लिये. टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका आठवें ओवर में लगा जब सलामी बल्लेबाज सुवेद पारकर को अब्बास अफरीदी ने पगबाधा किया. इसके बाद आजाद और तिलक ने 37वें ओवर तक पाकिस्तान के गेंदबाजों को कोई और विकेट नहीं लेने दिया.

आजाद ने 111 गेंद की पारी में 11 चौके और चार छक्के लगाये जबकि तिलक ने 119 गेंद की पारी में 10 चौकों के साथ एक छक्का जड़ा. इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया.

पाकिस्तान के लिए नसीम शाह और अब्बास अफरीदी ने तीन-तीन विकेट लिये. बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम शुरू से ही दबाव में दिखी. कप्तान रोहेल खान (117) ने शतकीय पारी खेली लेकिन हारीस खान (43) के अलावा किसी अन्य बल्लेबाज से उन्हें साथ नहीं मिला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की लेकिन इसके टूटते ही टीम की पारी बिखर गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola