T-20 सीरीज के लिए भारत पहुंची दक्षिण अफ्रीकी टीम, 15 सितंबर को पहला मैच

नयी दिल्ली : कप्तान क्विंटन डि काक के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी- 20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के लिए शनिवार को यहां पहुंची. तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने ट्वीट किया, भारत में आकर रोमांचित महसूस कर रहा हूं और फिर क्रिकेट खेलने का इंतजार है. दक्षिण अफ्रीका की टीम दौरे […]
नयी दिल्ली : कप्तान क्विंटन डि काक के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी- 20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के लिए शनिवार को यहां पहुंची. तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने ट्वीट किया, भारत में आकर रोमांचित महसूस कर रहा हूं और फिर क्रिकेट खेलने का इंतजार है.
दक्षिण अफ्रीका की टीम दौरे की शुरुआत 15 सितंबर को धर्मशाला में खेले जाने वाले पहले टी- 20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से करेगी. शृंखला का दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: मोहाली (18 सितंबर) और बेंगलुरु (22 सितंबर) में खेला जाएगा.
टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के बाद टीम भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट शृंखला खेलेगी जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में उनका पहला मुकाबला होगा. टेस्ट मैच विशाखापत्तनम (दो से छह अक्टूबर), पुणे (10 से 14 अक्टूबर) और रांची (19 से 23 अक्टूबर) में खेले जाएंगे.
टीम के सोमवार को दिल्ली स्थित दक्षिण अफ्रीका उच्चायोग से मुलाकात करने की संभावना है जिसके बाद वह नौ सितंबर को धर्मशाला पहुंचेंगे. टीम यहां अंतरिम निदेशक इनोच एनक्वे की देखरेख में खेलेगी. विश्प कप में खराब प्रदर्शन के बाद टीम ने कोच ओटिस गिब्सन के करार को आगे नहीं बढ़ाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




