अंबानी के घर गणेश चतुर्थी मनाने पहुंचे सचिन, भज्जी और युवराज, याद आया वर्ल्ड कप 2011

मुंबई : महाराष्ट्र सहित पूरे देश भर में में इस समय गणेशोत्सव की धूम है. बॉलीवुड कलाकारों के साथ-साथ स्टार क्रिकेटरों के घर बप्पा पधारे हैं. टीम इंडिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने घर पर गणेश पूजा का आयोजिन किया है. गणेश उत्सव के मौके पर सोमवार को टीम इंडिया के कई […]
मुंबई : महाराष्ट्र सहित पूरे देश भर में में इस समय गणेशोत्सव की धूम है. बॉलीवुड कलाकारों के साथ-साथ स्टार क्रिकेटरों के घर बप्पा पधारे हैं. टीम इंडिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने घर पर गणेश पूजा का आयोजिन किया है.
गणेश उत्सव के मौके पर सोमवार को टीम इंडिया के कई स्टार क्रिकेटर मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पहुंचे. अंबानी के घर पर जब स्टार क्रिकेटरों का जमावड़ा हुआ तो वर्ल्ड कप 2011 की पुरानी तसवीरें जीवंत हो गयीं.
अंबानी के घर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन के लिए सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, पार्थिव पटेल, यूसुफ पठान, प्रज्ञान ओझा और अजीत अगरकर पहुंचे. इस मौके पर टीम इंडिया के सभी पूर्व क्रिकेटरों ने कुछ शानदार तसवीरें भी खिचवाई.
2011 में जब टीम इंडिया ने धौनी की अगुवाई में वर्ल्ड कप अपने नाम किया था और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को ट्रॉफी तोहफा में दी. उस समय युवराज सिंह ने सचिन को अपने कांधे पर बैठाकर स्टेडियम के चारों ओर घुमाया था. युवराज की वह तसवीर काफी शानदार थी. अब 8 वर्षों के बाद एक बार फिर सचिन,युवराज एक साथ किसी तसवीर में एक साथ नजर आ रहे हैं. सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने तसवीर अपने-अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










