निराश हूं कि अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सका : रोस्टन चेज

नार्थ साउंड (एंटीगा) : वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज इस बात से निराश हैं कि भारत के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में उन्होंने अपना विकेट 48 रन पर गंवा दिया और वह महान बल्लेबाज ब्रायन लारा की सलाह के साथ न्याय नहीं कर सके. घरेलू टीम ने शृंखला से पहले शिविर में लारा और वेस्टइंडीज के एक […]
नार्थ साउंड (एंटीगा) : वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज इस बात से निराश हैं कि भारत के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में उन्होंने अपना विकेट 48 रन पर गंवा दिया और वह महान बल्लेबाज ब्रायन लारा की सलाह के साथ न्याय नहीं कर सके.
घरेलू टीम ने शृंखला से पहले शिविर में लारा और वेस्टइंडीज के एक अन्य बल्लेबाज रामनरेश सरवन के साथ अभ्यास किया. चेज ने कहा, मैंने शृंखला से पहले लगे शिविर में काफी कड़ा अभ्यास किया. मैंने सरवन और लारा के साथ काम किया. मैंने इन शिविरों में जो चीज सीखी, उनमें अच्छी शुरुआत के बाद इसे बड़ी पारी में तब्दील करना भी शामिल थी. मैं निराश हूं कि मैं इस तरह आउट हो गया.
उन्होंने कहा, मैं गेंदबाजी में भी बेहतर कर सकता था. मेरा काम एक छोर पर कसी गेंदबाजी करना था. मैं खुद में सुधार कर सकता हूं. मुझे अगली बार बेहतर करने की उम्मीद है.
इस ऑल राउंडर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने पहली पारी में कई विकेट सस्ते में गंवा दिये. चेज ने कहा, मुझे लगा कि पिच भारतीय टीम के लिये पहले बल्लेबाजी करने के लिये आसान थी. हमारे कई खिलाड़ियों को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन उन्होंने आसानी से अपने विकेट गंवा दिये. हमारे अब दो विकेट बाकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










