ePaper

हैडिन सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच बने

Updated at : 19 Aug 2019 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
हैडिन सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच बने

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन सोमवार को आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच नियुक्त किए गए. हैडिन टीम में इंग्लैंड के पूर्व कोच ट्रेवर बेलिस के साथ काम करेंगे जिन्हें पिछले महीने मुख्य कोच नियुक्त किया गया था. बेलिस ने टाम मूडी की जगह ली है. बेलिस और हैडिन के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन सोमवार को आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच नियुक्त किए गए.

हैडिन टीम में इंग्लैंड के पूर्व कोच ट्रेवर बेलिस के साथ काम करेंगे जिन्हें पिछले महीने मुख्य कोच नियुक्त किया गया था. बेलिस ने टाम मूडी की जगह ली है. बेलिस और हैडिन के पास आईपीएल में कोचिंग का अनुभव है. दोनों ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ काम किया है लेकिन अलग-अलग समय में.

टीम ने ट्वीट कर बताया, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उप-कप्तान और 2015 विश्व कप विजेता ब्रैड हैडिन को सनराइजर्स हैदराबाद का सहायक कोच नियुक्त किया गया है. सनराइजर्स की टीम 2016 में आईपीएल चैम्पियन बनी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola