ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 'अग्निपरीक्षा', इस एक शर्त पर टिकी है टीम इंडिया की किस्मत
जीत के बाद जश्न मनाती भारतीय महिला खिलाड़ी
Team India semifinal qualification scenario: बांग्लादेश के खिलाफ मिली शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अपनी तीसरी सफलता हासिल कर ली है. हालांकि, इस जीत के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंचने का सफर आसान नहीं दिख रहा है. साउथ अफ्रीका की मजबूत स्थिति अभी भी भारत के लिए एक बड़ा खतरा बनी हुई है.
Team India semifinal qualification scenario: वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने के बाद अब भारतीय महिला टीम की नजरें इतिहास में पहली बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने पर हैं. टूर्नामेंट में लगातार दो जीत के बाद एक हार झेलने वाली टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को 5 विकेट से मात दी. इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल की राह को थोड़ा आसान कर लिया है, जहां अंतिम चार के टिकट के लिए उसकी सीधी टक्कर साउथ अफ्रीका से चल रही है.
India’s Semifinals Chance :
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) June 26, 2026
– India currently has 6 points from 4 matches. NRR improved to +2.268 after three wins.
– India only needs to defeat Australia on June 28.
– Win would take India to 8 points and virtually secure a semi-final spot.
What If India lose to Australia… pic.twitter.com/LE0jUDAbFU
बांग्लादेश पर जीत के बावजूद टीम इंडिया पर संकट
भारतीय महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने चौथे ग्रुप मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से शिकस्त दे दी है. बांग्लादेश को 136 रन पर रोकने के बाद भारत ने 16.5 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया. 4 मैचों में 3 जीत और 6 पॉइंट्स के साथ भारत ग्रुप-1 में मजबूत स्थिति में है, लेकिन सेमीफाइनल की राह अभी भी बेहद कठिन है. असल में, भारत का आखिरी मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होना है, जो पहले ही लगातार 4 मैच जीतकर अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी है. सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के लिए भारत को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, क्योंकि पीछे से साउथ अफ्रीका भी लगातार चुनौती दे रही है.
जानिए सेमीफाइनल का रनरेट गणित
ऑस्ट्रेलिया को हराने पर भारत की सेमीफाइनल की राह आसान तो होगी, लेकिन मामला नेट रनरेट पर जाकर फंस सकता है. दरअसल, साउथ अफ्रीका के अभी दो मैच बाकी हैं, जो नीदरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ हैं। इन मैचों में अफ्रीका की जीत तय मानी जा रही है. अगर भारत ऑस्ट्रेलिया को हराता है और अफ्रीका भी अपने दोनों मैच जीतती है, तो ग्रुप की टॉप तीन टीमों के 8-8 पॉइंट्स हो जाएंगे. ऐसी स्थिति में नेट रनरेट मायने रखेगा. राहत की बात यह है कि फिलहाल ऑस्ट्रेलिया (+4.724) और भारत (+2.268) का रनरेट साउथ अफ्रीका (-0.546) से काफी बेहतर है. हालांकि, अगर अफ्रीका ने कमजोर टीमों के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की, तो भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
ऑस्ट्रेलिया से हारते ही टूट जाएगा टीम इंडिया का सपना
भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल का गणित पूरी तरह ‘करो या मरो’ की स्थिति में पहुंच गया है. अगर टीम इंडिया अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार जाती है, तो नेट रनरेट की नौबत ही नहीं आएगी. ऐसी स्थिति में साउथ अफ्रीका अपने दोनों मैच जीतकर 8 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और भारत 6 अंकों के साथ बाहर हो जाएगा. भारत को सेमीफाइनल का टिकट चाहिए तो उसे ऑस्ट्रेलिया को तो हराना ही होगा. साथ ही यह उम्मीद भी करनी होगी कि 28 जून को बांग्लादेश की टीम साउथ अफ्रीका को हराकर कोई बड़ा उलटफेर कर दे. हालांकि, एक राहत की बात यह है कि अगर भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही अपने आखिरी मैच हार जाते हैं, तो बात नेट रनरेट पर आएगी, जहां फिलहाल टीम इंडिया बेहद मजबूत स्थिति में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ritu Raj
प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










