ePaper

पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के ससुर तीसरी मंजिल से गिरे, मौत

Updated at : 18 Aug 2019 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के ससुर तीसरी मंजिल से गिरे, मौत

मेरठ : भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के ससुर अनिल कुमार की मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई. थाना टीपी नगर पुलिस प्रभारी प्रमोद कुमार गौतम के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार सुबह करीब सवा दस बजे अनिल कुमार पुदीने की पत्तियां तोड़ने के लिए मकान […]

विज्ञापन

मेरठ : भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के ससुर अनिल कुमार की मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई. थाना टीपी नगर पुलिस प्रभारी प्रमोद कुमार गौतम के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार सुबह करीब सवा दस बजे अनिल कुमार पुदीने की पत्तियां तोड़ने के लिए मकान की तीसरी मंजिल पर गए थे.

बारिश का पानी जमा होने से उनका पैर फिसल गया और वह तीसरी मंजिल से बगल के खाली पड़े मकान में जा गिरे. प्रवीण के ससुर अनिल कुमार (55) सेना से सेवानिवृत्त हवलदार थे. परिजनों ने गंभीर रूप से घायल अनिल को बागपत रोड पर केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया. उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

सूचना मिलने पर प्रवीण कुमार भी अस्पताल पहुंच गए. प्रवीण ने पत्रकारों को बताया कि छत पर बारिश का पानी भरा होने की वजह से उनके ससुर का पैर फिसला और यह हादसा हुआ. थाना प्रभारी के मुताबिक, हालांकि परिजनों ने घटना को हादसा बताया है फिर भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola