ePaper

धौनी-फ्लेमिंग दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कप्तान-कोच की जोड़ी : वाटसन

Updated at : 15 Aug 2019 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी-फ्लेमिंग दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कप्तान-कोच की जोड़ी : वाटसन

चेन्नई : ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन ने गुरुवार को महेंद्र सिंह धौनी और स्टीफन फ्लेमिंग को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कप्तान-कोच की जोड़ी करार दिया. धौनी आईपीएल की बेहद सफल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान है जिसकी तरफ से वाटसन खेलते हैं. फ्लेमिंग इस टीम के मुख्य कोच हैं. वाटसन ने कहा, चेन्नई सुपरकिंग्स के […]

विज्ञापन

चेन्नई : ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन ने गुरुवार को महेंद्र सिंह धौनी और स्टीफन फ्लेमिंग को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कप्तान-कोच की जोड़ी करार दिया.

धौनी आईपीएल की बेहद सफल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान है जिसकी तरफ से वाटसन खेलते हैं. फ्लेमिंग इस टीम के मुख्य कोच हैं. वाटसन ने कहा, चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ मेरा अनुभव बेहद खास और शानदार रहा है. इसमें कोई संदेह नहीं कि सीएसके को मैदान के अंदर और बाहर बेहद रणनीतिक तरीके से संचालित किया जाता है.

उन्होंने कहा, सब कुछ नेतृत्वकर्ताओं पर निर्भर करता है. किस तरह से एन श्रीनिवासन ने धौनी और फ्लेमिंग को टीम संचालित करने की अनुमति दी. धौनी और फ्लेमिंग के बारे में मेरी राय है कि यह दुनिया में कप्तान-कोच की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी है.

वाटसन ने 2018 के आईपीएल फाइनल में 57 गेंदों पर नाबाद 117 रन बनाकर चेन्नई सुपरकिंग्स को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी. उन्होंने कहा, सीएसके की सफलता का कोई राज नहीं है. उसे सफलताएं इसलिए मिली हैं क्योंकि उसे बेहतरीन तरीके से संचालित किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola