ePaper

भारत के मुख्य कोच के पद के लिये 6 उम्मीदवार दौड़ में, कोहली की पसंद शास्‍त्री

Updated at : 12 Aug 2019 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के मुख्य कोच के पद के लिये 6 उम्मीदवार दौड़ में, कोहली की पसंद शास्‍त्री

नयी दिल्ली : निवर्तमान कोच रवि शास्त्री समेत छह उम्मीदवार भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की दौड़ में बने हुए हैं. इनमें न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला और श्रीलंका के कोच टाम मूडी, वेस्टइंडीज के पूर्व हरफनमौला और अफगानिस्तान के कोच फिल सिमंस, भारतीय टीम के पूर्व मैनेजर लालचंद […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : निवर्तमान कोच रवि शास्त्री समेत छह उम्मीदवार भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की दौड़ में बने हुए हैं. इनमें न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला और श्रीलंका के कोच टाम मूडी, वेस्टइंडीज के पूर्व हरफनमौला और अफगानिस्तान के कोच फिल सिमंस, भारतीय टीम के पूर्व मैनेजर लालचंद राजपूत , भारत के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच राबिन सिंह और शास्त्री शामिल हैं.

उम्मीदवारों ने कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति के सामने प्रेजेंटेशन दिया. इस पर अंतिम फैसला इस सप्ताह के आखिर या अगले सप्ताह की शुरुआत तक आ जायेगा.

बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया , इन छह ने सीएसी के सामने प्रेजेंटेशन दिया. समझा जाता है कि उन्हें सीएसी ने इंटरव्यू के लिये चुना है. वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि वह चाहते हैं कि शास्त्री मुख्य कोच बने रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola