ePaper

गावस्कर को भायी अय्यर की बल्लेबाजी, बोले : चौथे स्थान के लिए बेहतर, एकदिवसीय टीम में स्थायी जगह मिलनी चाहिए

Updated at : 12 Aug 2019 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
गावस्कर को भायी अय्यर की बल्लेबाजी, बोले : चौथे स्थान के लिए बेहतर, एकदिवसीय टीम में स्थायी जगह मिलनी चाहिए

नयी दिल्ली : पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि ऋषभ पंत की तुलना में श्रेयस अय्यर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में चौथे स्थान के लिए बेहतर विकल्प हैं. भारतीय मध्यक्रम में उन्हें स्थायी जगह मिलनी चाहिए. एक साल बाद भारतीय टीम में जगह बनाने वाले अय्यर ने रविवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि ऋषभ पंत की तुलना में श्रेयस अय्यर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में चौथे स्थान के लिए बेहतर विकल्प हैं. भारतीय मध्यक्रम में उन्हें स्थायी जगह मिलनी चाहिए. एक साल बाद भारतीय टीम में जगह बनाने वाले अय्यर ने रविवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 68 गेंद में 71 रन की पारी खेली और भारत की 59 रन की जीत में अहम भूमिका निभायी.

अय्यर भारतीय टीम में चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करने के दावेदार हैं, लेकिन टीम प्रबंधन फिलहाल 50 ओवर के प्रारूप में इस स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को मौके दे रहा है. गावस्कर ने ‘सोनी 10’ चैनल से कहा, ‘मेरे नजरिये से ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धौनी की तरह पांचवें या छठे स्थान पर फिनिशर के रूप में बेहतर है, क्योंकि यहीं वह अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकता है.’

उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा अगर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं और 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करते हैं, तो पंत चौथे नंबर पर ठीक है, लेकिन अगर 30-35 ओवर तक बल्लेबाजी करनी है, तो मुझे लगता है कि श्रेयस अय्यर चौथे और पंत पांचवें स्थान पर होना चाहिए.’

टी20 शृंखला में अंतिम एकादश में जगह बनाने में नाकाम रहे अय्यर ने कप्तान विराट कोहली (120) के साथ 125 रन की साझेदारी भी की, जिससे भारत ने सात विकेट पर 279 रन बनाये. अय्यर की सराहना करते हुए गावस्कर ने कहा, ‘उसने मौके का फायदा उठाया. वह पांचवें नंबर पर उतरा. उसके पास काफी ओवर थे और कप्तान विराट कोहली उसके साथ खेल रहा था. इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता, क्योंकि कप्तान आपके ऊपर से दबाव कम करता है.’

उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट में सीखने की सर्वश्रेष्ठ जगह गेंदबाजी छोर है. विराट कोहली जब बल्लेबाजी कर रहा था, तो श्रेयस अय्यर यही कर रहा था.’ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छी फॉर्म में थे, लेकिन उन्हें विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली. गावस्कर का हालांकि मानना है कि इस युवा को अब एकदिवसीय क्रिकेट में अधिक मौके मिलने चाहिए.

गावस्कर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर इससे उसे भारतीय मध्यक्रम में अधिक स्थायी जगह बनाने में मदद नहीं मिलेगी, तो पता नहीं किससे मिलेगी.’ उन्होंने कहा, ‘इससे पहले खेले पांच मैचों में उसने दो अर्धशतक जड़े और 88 रन का सर्वाधिक स्कोर बनाया. उसने कुछ भी ऐसा गलत नहीं किया कि उसे विश्व कप टीम में जगह नहीं मिले, लेकिन यह अतीत की बात है.’ गावस्कर ने कहा, ‘अब उसने वापसी की है और पहले ही मौके में 71 रन बनाये. इसलिए मुझे लगता है कि उसे अधिक मौके मिलने चाहिए.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola