भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, गेल को नहीं मिला विदाई मैच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2019 4:24 PM
पोर्ट ऑफ स्पेन : क्रिस गेल को 22 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की शृंखला के लिये 13 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गयी है जिससे इस स्टार खिलाड़ी को भारत के खिलाफ विदाई मैच मिलने की उम्मीद नहीं है. टीम में एकमात्र नया चेहरा रहकीम कोर्नवेल हैं जो स्पिन गेंदबाज […]
पोर्ट ऑफ स्पेन : क्रिस गेल को 22 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की शृंखला के लिये 13 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गयी है जिससे इस स्टार खिलाड़ी को भारत के खिलाफ विदाई मैच मिलने की उम्मीद नहीं है.
टीम में एकमात्र नया चेहरा रहकीम कोर्नवेल हैं जो स्पिन गेंदबाज ऑल राउंडर हैं. गेल ने पिछला टेस्ट मैच 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था और वह भारत के खिलाफ शुरुआती वनडे में फार्म में नहीं देखे थे जिसमें वह कुलदीप यादव की गेंद पर आउट होने से पहले 31 गेंद में केवल चार रन ही बना सके थे.
जून में मैनचेस्टर में भारत के खिलाफ विश्व कप मैच से पहले गेल ने अंतिम टेस्ट मैच खेलने की इच्छा जतायी थी और वह ऐसा किंग्स्टन में सबीना पार्क में अपने घरेलू मैदान में ही चाहते थे. हालांकि रोबर्ट हायनेस की अध्यक्षता वाली वेस्टइंडीज चयन समिति ने ऐसा नहीं किया.
टीम इस प्रकार है : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रेग ब्रेथवेट, डेरेन ब्रावो, शामार ब्रुक्स, जॉन कैम्पबेल, रोस्टन चेज, रहकीम कार्नवेल, शेन डॉरिच (विकेटकीपर), शैनोन गैब्रिएल, शिमरोन हेतमायर, शाई होप, कीमो पॉल और केमार रोच.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










