खराब दौर से निकलकर स्मिथ ने दिखायी मानसिक मजबूती : मैकग्रा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2019 8:53 PM

विज्ञापन

चेन्नई : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने बुधवार को कहा कि स्टीव स्मथ के पहले एशेज टेस्ट मैच में दो शतकों से उनकी मानसिक मजबूती का पता चलता है क्योंकि वह इससे पहले बेहद बुरे दौर से गुजरे थे. स्मिथ ने गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने […]

विज्ञापन

चेन्नई : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने बुधवार को कहा कि स्टीव स्मथ के पहले एशेज टेस्ट मैच में दो शतकों से उनकी मानसिक मजबूती का पता चलता है क्योंकि वह इससे पहले बेहद बुरे दौर से गुजरे थे.

स्मिथ ने गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में अपने वापसी टेस्ट मैच में 144 और 142 रन की पारियां खेली. मैकग्रा ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, आपको अपने बल्ले से जवाब देना होता है.

दक्षिण अफ्रीका में जो कुछ हुआ उसे 16 या 17 महीने बीत गये हैं. अब उसे भूल जाना होगा. दर्शकों ने स्मिथ की कड़ी परीक्षा ली. उस दौर से वापसी करके इस तरह से प्रदर्शन करना उनकी मानसिक मजबूती का पता चलता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola