ePaper

गिल बने मैन ऑफ दी सीरीज, फैन्‍स ने कहा, भारत को मिल गया नंबर 4 का बल्‍लेबाज

Updated at : 22 Jul 2019 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
गिल बने मैन ऑफ दी सीरीज, फैन्‍स ने कहा, भारत को मिल गया नंबर 4 का बल्‍लेबाज

नयी दिल्‍ली : रुतुराज गायकवाड़ की शानदार पारी और शीर्षक्रम ने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ए ने वेस्टइंडीज ए को पांचवें और आखिरी अनौपचारिक मैच में 8 विकेट हराकर शृंखला 4-1 से अपने नाम कर लिया. आखिरी मैच में राहुल चाहर , उनके चचेरे भाई दीपक चाहर और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : रुतुराज गायकवाड़ की शानदार पारी और शीर्षक्रम ने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ए ने वेस्टइंडीज ए को पांचवें और आखिरी अनौपचारिक मैच में 8 विकेट हराकर शृंखला 4-1 से अपने नाम कर लिया.

आखिरी मैच में राहुल चाहर , उनके चचेरे भाई दीपक चाहर और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने दो-दो विकेट चटकाये. भारत ए ने वेस्टइंडीज ए को 47.4 ओवरों में 236 रन पर आउट कर दिया.

सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभमान गिल को मैन ऑफ दी सीरीज से नवाजा गया. गिल ने चार मैचों में 69, 77, 62 और 10 रन बनाये. मैन ऑफ दी सीरीज चुने जाने के बाद गिल सोशल मीडिया पर छा गये.गिल ने मैन ऑफ दी सीरीज ट्रॉफी के साथ अपनी एक तसवीर शेयर की. तसवीर के साथ उन्‍होंने लिखा, शृंखला जीतना शानदार रहा और मैन ऑफ दी सीरीज बनने पर खुशी हुई. हमेशा भारत का नीला रंग पहनने पर गर्व होता है.

क्रिकेट फैन्‍स गिल की तारीफ करते हुए कहा कि टीम इंडिया को नंबर चार का बल्‍लेबाज मिल गया है. एक क्रिकेट फैन्‍स ने लिखा, वर्ल्‍ड कप 2023 में टीम इंडिया को नंबर चार का बल्‍लेबाज मिल गया है. उसने अपने ट्वीट को सेव करके रखने तक की सलाह दे डाली. एक अन्‍य फैन्‍स ने लिखा, आपको वेस्‍टइंडीज दौरे पर होना चाहिए था. बीसीसीआई को इसके बारे में सोचना चाहिए.

गौरतलब हो गायकवाड़ (99) ने उम्दा पारी खेली लेकिन शतक से एक रन से चूक गए. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (69) और श्रेयस अय्यर (61) के अर्धशतकों के दम पर भारत ए ने लक्ष्य 33 ओवर में हासिल कर लिया. गिल ने आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 गेंद में 69 रन बनाये और गायकवाड़ के साथ 110 रन की साझेदारी की. उन्हें रहकीम कार्नवाल ने 12वें ओवर में आउट किया.

https://twitter.com/PradeepMunde7/status/1153174318773428224?ref_src=twsrc%5Etfw

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola