वनडे-टी-20 में रिषभ पंत, तो टेस्ट में रिद्धिमान साहा होंगे पहली पसंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2019 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

रिषभ पंत को धौनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है. पंत को वेस्टइंडीज दौरे के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है. रिषभ पंत को नंबर चार पर फिर आजमाया जा सकता है. हालांकि धौनी के संन्यास लेने के बाद टेस्ट मैचों में बंगाल के रिद्धिमान […]
विज्ञापन
रिषभ पंत को धौनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है. पंत को वेस्टइंडीज दौरे के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है. रिषभ पंत को नंबर चार पर फिर आजमाया जा सकता है. हालांकि धौनी के संन्यास लेने के बाद टेस्ट मैचों में बंगाल के रिद्धिमान साहा का प्रदर्शन शानदार रहा है और चोटिल होने के पहले नंबर वन विकेटकीपर के रूप में माने जा रहे थे.
अब साहा पूरी तरह से फिट है, जिसके देखते हुए टेस्ट मैच में रिषभ पंत की जगह इन्हें प्राथमिकता मिलने की उम्मीद है. रिषभ पंत टी-20 और वनडे मैचों में भारतीय विकेटकीपर के तौर पर टीम इंडिया की पहली पसंद होंगे. विश्व कप में हालांकि पंत ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन पारी को बड़ा नहीं कर सके. हालांकि टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि अनुभवन के साथ वह सीख जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




