ICC का नया नियमः स्लो ओवर रेट के लिये खाली कप्तान नहीं, पूरी टीम के कटेंगे नंबर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदनः अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों को अब धीमी ओवर गति के लिये निलंबन नहीं झेलना पड़ेगा क्योंकि आईसीसी ने ऐसे किसी अपराध की दशा में पूरी टीम के अंक काटने और सजा देने का फैसला किया है. इसकी शुरूआत आगामी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप से हो जायेगी. आईसीसी क्रिकेट समिति के सुझावों को उसके बोर्ड ने मंजूरी […]
विज्ञापन
लंदनः अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों को अब धीमी ओवर गति के लिये निलंबन नहीं झेलना पड़ेगा क्योंकि आईसीसी ने ऐसे किसी अपराध की दशा में पूरी टीम के अंक काटने और सजा देने का फैसला किया है. इसकी शुरूआत आगामी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप से हो जायेगी. आईसीसी क्रिकेट समिति के सुझावों को उसके बोर्ड ने मंजूरी दे दी है.
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2019 से 2021 तक चलेगी जिसका आगाज एक अगस्त से शुरू हो रही एशेज श्रृंखला से होगा. आईसीसी ने एक बयान में कहा कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप मैचों में अगर कोई टीम निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाती तो हर ओवर की एवज में उसके दो प्रतिस्पर्धा अंक काटे जायेंगे. इसमें कहा गया कि कप्तानों को अब इसके लिये निलंबन नहीं झेलना होगा.
सभी खिलाड़ी इसके लिये समान रूप से कसूरवार होंगे और समान सजा भुगतेंगे. अब तक एक साल में दो बार धीमी ओवरगति का अपराध होने पर कप्तान को निलंबित कर दिया जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










