वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग के साथ धोखाधड़ी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: पू्र्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग की पत्नी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. वीरेंद्र सहवाग की पत्नी ने अपने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. आरती ने आरोप लगाया है कि उनके बिजनेस पार्टनर ने उनके फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल करके 4.5 करोड़ रुपये का लोन ले लिया […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: पू्र्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग की पत्नी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. वीरेंद्र सहवाग की पत्नी ने अपने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. आरती ने आरोप लगाया है कि उनके बिजनेस पार्टनर ने उनके फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल करके 4.5 करोड़ रुपये का लोन ले लिया और बाद में उसे नहीं चुकाया.
Aarti, wife of Virender Sehwag has filed a complaint against her business partners alleging they took a Rs 4.5 crore loan by forging her signatures and later defaulting on payment.
— ANI (@ANI) July 13, 2019
रोहित कक्कर नाम का शख्स आरोपी
आरती सहवाग ने बताया कि वो रोहित कक्कर नाम के एक व्यक्ति के फ़ॉर्म में पार्टनर बनीं थी. उनका ये फर्म दिल्ली के अशोक विहार में स्थित है. इस वक्त ये तय हुआ था कि बिना साझा अनुमति के कोई काम नहीं किया जाएगा. आरोप है कि बाद में रोहित और उसके 6 अन्य साझेदारों ने उनके और वीरेंद्र सहवाग के नाम का इस्तेमाल करके किसी अन्य फर्म से साढ़े चार करोड़ रुपये का लोन ले लिया और उसे चुकाया भी नहीं. आरती का कहना है कि इसके लिये उनके फर्जी सिग्नेचर का इस्तेमाल हुआ. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने धारा 420 के तहत आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










