भारत के विश्व कप प्रदर्शन की समीक्षा करेगा सीओए

लंदन : उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली के लौटने के बाद विश्व कप में भारत के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी और फोकस बड़े टूर्नामेंटों में टीम चयन पर रहेगा . विनोद राय की अध्यक्षता वाली समिति प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद से भी बात करेगी . समिति […]
लंदन : उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली के लौटने के बाद विश्व कप में भारत के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी और फोकस बड़े टूर्नामेंटों में टीम चयन पर रहेगा . विनोद राय की अध्यक्षता वाली समिति प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद से भी बात करेगी . समिति में डायना एडुल्जी और लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) रिव थोडगे भी हैं . राय ने सिंगापुर से प्रेस ट्रस्ट से कहा ,‘‘ कप्तान और कोच के ब्रेक से लौटने के बाद बैठक जरूर होगी . मैं तारीख और समय नहीं बता सकता लेकिन हम उनसे बात करेंगे . हम चयन समिति से भी बात करेंगे .” उन्होंने आगे ब्यौरा देने से इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




