वेस्टइंडीज के साथ भारत में पूर्ण घरेलू शृंखला खेलेगा अफगानिस्तान

नयी दिल्ली : अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि उनकी टीम नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत में पूर्णकालिक घरेलू शृंखला खेलेगी जिसमें एक टेस्ट भी शामिल है. अफगानिस्तान अपनी घरेलू शृंखलायें भारत में खेलता है जहां टीम अभ्यास करती है. वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू शृंखला में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे के अलावा […]
नयी दिल्ली : अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि उनकी टीम नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत में पूर्णकालिक घरेलू शृंखला खेलेगी जिसमें एक टेस्ट भी शामिल है.
अफगानिस्तान अपनी घरेलू शृंखलायें भारत में खेलता है जहां टीम अभ्यास करती है. वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू शृंखला में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे के अलावा एक टेस्ट मैच शामिल है जो 27 नवंबर से शुरू होगा. टेस्ट मैच का स्थल और घरेलू प्रारुप के मैच के स्थल पर फैसला होना अभी बाकी है.
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, भविष्य दौरा कार्यक्रम के अनुसार अफगानिस्तान राष्ट्रीय टीम पांच नंबवर से एक दिसंबर तक भारत में वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी. इस शृंखला में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय तीन वनडे और एक टेस्ट मैच शामिल होगा.
उन्होंने कहा, वेस्टइंडीज के खिलाफ शृंखला से पहले राष्ट्रीय टीम सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच भी खेलेगी. इसके बाद वह त्रिकोणीय टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला खेलेगी जिसमें बांग्लादेश और जिम्बाब्वे भी शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




