धौनी के धीमे खेलने को लेकर गेंदबाज बुमराह ने कही ये बात

मैनचेस्टर : भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लगता है कि महेंद्र सिंह धौनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप मैच में शानदार पारी खेली और इसके लिये क्रीज पर समय बिताकर उन्होंने सही किया. धौनी की रन बनाने की गति चर्चा का विषय बनी हुई है. गुरूवार को पूर्व कप्तान ने 61 गेंद में […]
मैनचेस्टर : भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लगता है कि महेंद्र सिंह धौनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप मैच में शानदार पारी खेली और इसके लिये क्रीज पर समय बिताकर उन्होंने सही किया. धौनी की रन बनाने की गति चर्चा का विषय बनी हुई है. गुरूवार को पूर्व कप्तान ने 61 गेंद में 56 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने अंतिम ओवर में 16 रन जुटाये जिससे भारतीय टीम 268 रन का स्कोर बनाने में सफल रही.
बुमराह ने बीसीसीआई टीवी से कहा कि ‘‘उन्होंने जो पारी खेली, वह बहुत शानदार थी. कभी कभार आपको लगता है कि वह धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन कभी कभार यह अहम होता कि वह समय लें जो उन्होंने किया. वह दबाव झेलते हैं. यह बेहतरीन पारी थी जिससे हम 268 रन बना सके जो इस पिच पर अच्छा स्कोर था. वह जानते थे कि बाद में ‘पिंच हिटर’ आयेंगे इसलिये वह क्रीज पर समय बिता सकते थे. युवा खिलाड़ी इस पारी से काफी सीख लेंगे.
बुमराह ने मैच में दो विकेट झटके और हैट्रिक से चूक गये. अपने प्रदर्शन के बारे में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज ने कहा, ‘‘केमार रोच को हैट्रिक गेंद फेंकते हुए मैं उम्मीद कर रहा था कि वह सोचेगा कि यह तेज यार्कर होगी. इसलिये मैंने सोचा कि मुझे धीमी गेंद फेंकनी चाहिए. मैंने ऐसा किया लेकिन वह इसे रोकने में सफल रहा। लेकिन खुश हूं कि मैं योजना का कार्यान्वयन कर सका.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




