नये लुक में दिखे टीम इंडिया के खिलाड़ी कोहली और धौनी का एक जैसा हेयरकट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

साउथंपटन : आइसीसी विश्व कप-2019 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम को दो दिन का ब्रेक मिला था. इसके बाद टीम बुधवार को साउथैम्पटन में फिर एक साथ नजर आयी. जैसे ही खिलाड़ियों ने अभ्यास के लिए मैदान पर कदम रखा, वैसे ही प्रशंसकों का ध्यान उनके […]
विज्ञापन
साउथंपटन : आइसीसी विश्व कप-2019 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम को दो दिन का ब्रेक मिला था. इसके बाद टीम बुधवार को साउथैम्पटन में फिर एक साथ नजर आयी. जैसे ही खिलाड़ियों ने अभ्यास के लिए मैदान पर कदम रखा, वैसे ही प्रशंसकों का ध्यान उनके नये हेटरकट्स ने अपनी ओर खींचा.
कप्तान विराट कोहली से लेकर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी, हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल सभी नये हेटरकट में दिखे. इन सभी ने सोशल मीडिया पर भी अपनी फोटो डाली. अपने हेयरस्टाइल्स के लिए धौनी हमेशा से मशहूर रहे हैं.
धौनी और पांड्या ने आलिम हाकिम से नया हेयरकट लिया. हाकिम ने इन दोनों के फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये. कोहली और धौनी का हेयरकट लगभग एक जैसा दिख रहा था. भारत को अपना अगला मैच शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










