धवन पर पीएम मोदी का ट्वीट – ”मैदान पर आपकी कमी खले���ी, उम्मीद है आप जल्दी स्वस्थ होंगे”

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण विश्व कप से बाहर हुए क्रिकेटर शिखर धवन के जल्दी स्वस्थ होकर मैदान पर लौटने की कामना की है. मोदी ने ट्विटर पर लिखा, इसमें कोई शक नहीं कि मैदान पर आपकी कमी खलेगी लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि आप जल्दी स्वस्थ […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण विश्व कप से बाहर हुए क्रिकेटर शिखर धवन के जल्दी स्वस्थ होकर मैदान पर लौटने की कामना की है.
मोदी ने ट्विटर पर लिखा, इसमें कोई शक नहीं कि मैदान पर आपकी कमी खलेगी लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि आप जल्दी स्वस्थ होकर मैदान पर लौटेंगे और देश की जीत में योगदान देंगे.
धवन अंगूठे में फ्रेक्चर से उबर नहीं पाने के कारण इंग्लैंड में चल रहे विश्व कप से बाहर हो गए हैं. पहले उम्मीद की जा रही थी कि वह दो तीन मैच के बाद टीम में लौट सकेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका. उनकी जगह ऋषभ पंत को भारतीय टीम में जगह दी गई है. धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में शतक जमाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










