ePaper

पाकिस्‍तान में जन्‍में ''चाचा शिकागो'' को 2011 से मैच के टिकट देते हैं महेंद्र सिंह धौनी

Updated at : 14 Jun 2019 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्‍तान में जन्‍में ''चाचा शिकागो'' को 2011 से मैच के टिकट देते हैं महेंद्र सिंह धौनी

नयी दिल्ली : महेंद्र सिंह धौनी और कराची में जन्में मोहम्मद बशीर के बीच रिश्ता भारत-पाकिस्तान 2011 विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान शुरू हुआ था और तब से यह मजबूत ही होता चला गया. यह रिश्ता ऐसा है कि बशीर मैच टिकट नहीं होने के बावजूद रविवार को होने वाले भारत-पाक मुकाबले के लिए मैनचेस्टर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : महेंद्र सिंह धौनी और कराची में जन्में मोहम्मद बशीर के बीच रिश्ता भारत-पाकिस्तान 2011 विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान शुरू हुआ था और तब से यह मजबूत ही होता चला गया. यह रिश्ता ऐसा है कि बशीर मैच टिकट नहीं होने के बावजूद रविवार को होने वाले भारत-पाक मुकाबले के लिए मैनचेस्टर से शिकागो (करीब 6000 किमी) पहुंच गये हैं.

वह जानते हैं कि धौनी सुनिश्चित करेगा कि वह ओल्ड ट्रैफर्ड पर मैच देख सकें. इस 63 वर्षीय प्रशंसक का शिकागो में एक रेस्तरां हैं और उनके पास अमेरिका का पासपोर्ट है. उन्होंने कहा, ‘मैं यहां कल ही आ गया था और मैंने देखा कि लोगों ने एक टिकट के लिए 800 से 900 पाउंड तक खर्च किये हैं. शिकागो से लौटने के टिकट का खर्चा भी इतना ही है. धौनी का शुक्रिया क्योंकि मुझे मैच टिकट के लिये इतना जूझना नहीं पड़ता है.’

धौनी से साथी खिलाड़ी कभी कभार संपर्क नहीं कर पाते लेकिन उन्होंने कभी भी बशीर को निराश नहीं किया है. बशीर ने कहा, ‘मैं उन्हें फोन नहीं करता क्योंकि वह इतने व्यस्त रहते हैं. मैं संदशों के जरिए ही उनसे संपर्क में रहता हूं. मेरे यहां आने से पहले ही धौनी ने मुझे टिकट के लिए आश्वस्त कर दिया था. वह बेहद अच्छे व्यक्ति हैं. उन्होंने मोहाली में 2011 मैच के बाद मेरे लिए जो किया है, मुझे नहीं लगता कि उसके बारे में कोई सोच भी सकता है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola