विश्व कप में भारत के हाथों हार अब भी कचोटती है:अफरीदी
Updated at : 17 Jul 2014 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

कराची : पाकिस्तानी आलराउंडर शाहिद अफरीदी ने कहा है कि उनकी टीम की विश्व कप 2011 के सेमीफाइनल में चिरप्रतिद्वंद्वी भारत के हाथों हार अब भी उन्हें कचोटती है और वह दुखी हो जाते हैं. अफरीदी ने कहा, हमने सेमीफाइनल तक अच्छा खेल दिखाया था और हम फाइनल से केवल एक कदम दूर थे लेकिन […]
विज्ञापन
कराची : पाकिस्तानी आलराउंडर शाहिद अफरीदी ने कहा है कि उनकी टीम की विश्व कप 2011 के सेमीफाइनल में चिरप्रतिद्वंद्वी भारत के हाथों हार अब भी उन्हें कचोटती है और वह दुखी हो जाते हैं.
अफरीदी ने कहा, हमने सेमीफाइनल तक अच्छा खेल दिखाया था और हम फाइनल से केवल एक कदम दूर थे लेकिन वह हमारे लिये खराब दिन था और आखिर में हम खाली हाथ लौटे. भारत के हाथों हार अब भी मुझे कचोटती है और मैं दुखी हो जाता हूं.
अफरीदी 2010 में वनडे और टी20 टीम के कप्तान थे लेकिन मई 2011 में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान उनकी मुख्य कोच वकार यूनिस से ठन गयी थी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासनात्मक आधार पर उन्हें कप्तान पद से हटा दिया था.
उन्होंने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि राष्ट्रीय टीम का कप्तान होना मेरे लिये बहुत बड़ा सम्मान था लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं उसके पीछे भाग रहा था. कप्तान चाहे मिसबाह उल हक हो या कोई और मैं हमेशा उसे पूरा समर्थन दूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




