ePaper

#ThankYouYuvi : आईपीएल में भी नजर नहीं आएंगे युवराज सिंह

Updated at : 10 Jun 2019 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
#ThankYouYuvi : आईपीएल में भी नजर नहीं आएंगे युवराज सिंह

मुंबई : युवराज सिंह ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ही नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग को भी अलविदा कह दिया जिस लुभावनी टी20 लीग में वह 2015 में सबसे महंगे खिलाड़ थे, लेकिन पिछले सत्र में आधार मूल्य पर बिके. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बावजूद आईपीएल में खेलते रहने की परंपरा को तोड़ते हुए […]

विज्ञापन

मुंबई : युवराज सिंह ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ही नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग को भी अलविदा कह दिया जिस लुभावनी टी20 लीग में वह 2015 में सबसे महंगे खिलाड़ थे, लेकिन पिछले सत्र में आधार मूल्य पर बिके.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बावजूद आईपीएल में खेलते रहने की परंपरा को तोड़ते हुए युवराज ने कहा कि पिछले साल ही उन्होंने स्पष्ट कर लिया था कि वह इस लुभावनी प्रतियोगिता के साथ अपने करियर का अंत करेंगें युवराज को 2015 में दिल्ली फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पिछले सत्र में मुंबई इंडियन्स ने उन्हें सिर्फ एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा.

इसे भी पढ़ेें…

#YuvrajSingh ने क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक होकर बोले, क्रिकेट ने मुझे सबकुछ दिया

भावुक युवराज ने यहां मीडिया से कहा, पिछले साल ही मैंने सोचा कि इस साल का आईपीएल मेरा आखिरी होगा. उन्होंने कहा, मैं आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं हूं. मैंने बीसीसीआई और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. मैं भारत के बाहर खेलने को लेकर उत्सुक हूं (टी20 लीग में).

इसे भी पढ़ेें…

जानें, युवराज के संन्‍यास पर किसने क्‍या कहा

युवराज आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और अब खत्म हो चुकी पुणे वारियर्स की कप्तानी कर चुके हैं. वह रायल चैलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भी खेले. बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने इस साल मुंबई इंडियन्स की ओर से चार मैचों में 24. 50 की औसत से 98 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा.

युवराज हालांकि बीसीसीआई से स्वीकृति मिलने की स्थिति में दुनिया भी की घरेलू टी20 लीग में खेलना जारी रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा, मैं टी20 क्रिकेट खेलना चाहता हूं. इस आयु में मैं लुत्फ उठाने के लिए क्रिकेट खेलना चाहता हूं. मैं अपने जीवन का लुत्फ उठाना चाहता हूं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बारे में सोचना, प्रदर्शन करना और आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलना काफी तनावपूर्ण है.

इसे भी पढ़ेें…

आखिर क्यों ‘सिक्सर किंग’ युवराज सिंह को रिटायरमेंट स्पीच में नहीं आयी धौनी की याद?

युवराज ने कहा, मैं अब सिर्फ लुत्फ उठाना चाहता हूं. बीसीसीआई की स्वीकृति से मैं विदेशों में खेलना चाहता हूं. उन्होंने कहा, यह काफी लंबी और कड़ी यात्रा रही और मुझे लगता है कि मैं इसका हकदार हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola