ePaper

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया का मैच देखने पहुंचा भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या

Updated at : 09 Jun 2019 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-ऑस्‍ट्रेलिया का मैच देखने पहुंचा भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या

लंदन : धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में भारत में आरोपी शराब व्यवसायी विजय माल्या रविवार को यहां द ओवल मैदान में हजारों क्रिकेट प्रशंसकों के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप मैच देखने पहुंचे. अपना टिकट लेकर स्टेडियम में प्रवेश करते हुए माल्या ने कहा, मैं यहां मैच देखने आया हूं. अब […]

विज्ञापन

लंदन : धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में भारत में आरोपी शराब व्यवसायी विजय माल्या रविवार को यहां द ओवल मैदान में हजारों क्रिकेट प्रशंसकों के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप मैच देखने पहुंचे. अपना टिकट लेकर स्टेडियम में प्रवेश करते हुए माल्या ने कहा, मैं यहां मैच देखने आया हूं.

अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमुख रहे माल्या क्रिकेट प्रशंसक हैं और भारत में कथित तौर पर 9000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी और धन शोधन के मामले में वांछित हैं. माल्या ने पिछली बार ट्विटर पर जो टिप्पणी की थी वह भी क्रिकेट से संबंधित थी.

तब उन्होंने शुक्रवार को मध्य लंदन में शुरू हुए नये भारतीय रेस्टोरेंट और स्पोर्ट्स बार ऊटी स्टेशन की तारीफ की थी. माल्या को जमानत मिली हुई है और वह पिछले साल ब्रिटेन की अदालत के उन्हें प्रत्यर्पित करने के फैसले के खिलाफ मामला लड़ रहे हैं.

यह भारतीय उद्योगपति इसके अलावा लगातार सोशल मीडिया पर कई बार भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस को दिया पूरा कर्ज चुकाने की बात करता रहा है.

वेस्टमिन्सटर कोर्ट के प्रत्यर्पण के आदेश पर फरवरी में ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने हस्ताक्षर किए थे जिसके बाद माल्या ने ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में अपील की थी जिसे कागजों पर एक न्यायाधीश पहले ही खारिज कर चुका है और इस मामले में मौखिक सुनवाई दो जुलाई को होनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola