क्रिकेट के मैदान पर एक और हादसा : वार्नर के शाट पर नेट गेंदबाज के सिर में लगी चोट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2019 7:58 PM
लंदन : भारत के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप के अहम मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के अभ्यास सत्र को उस समय रोकना पड़ा जब डेविड वार्नर के शाट पर भारतीय मूल के नेट गेंदबाज के सिर में चोट लग गयी. ऑस्ट्रेलियाई टीम के अभ्यास सत्र के दूसरे घंटे में वार्नर के शॉट को रोकने की […]
लंदन : भारत के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप के अहम मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के अभ्यास सत्र को उस समय रोकना पड़ा जब डेविड वार्नर के शाट पर भारतीय मूल के नेट गेंदबाज के सिर में चोट लग गयी.
ऑस्ट्रेलियाई टीम के अभ्यास सत्र के दूसरे घंटे में वार्नर के शॉट को रोकने की कोशिश में गेंद भारतीय मूल के ब्रिटिश तेज गेंदबाज जय किशन के सिर पर लग गयी.
जय किशन इसके बाद दर्द से कराहने लगे और मैदान पर गिर गये. टीम के सहयोगी स्टाफ ने स्थानीय स्टाफ के साथ मिलकर उन्हें अस्पताल ले गये. एंबुलेंस से अस्पताल जाते समय उसने कहा, मुझे सिर में चोट लगी है.
अब मैं ठीक हूं. मेरा नाम जय किशन है और मैं तेज गेंदबाज हूं. आईसीसी के स्थल प्रबंधक माइकल गिब्सन ने बताया कि उसे 24 घंटे तक चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










