ePaper

कूल्टर नाइल भारतीय मैच के लिये टीम में जगह को लेकर आश्वस्त नहीं

Updated at : 08 Jun 2019 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
कूल्टर नाइल भारतीय मैच के लिये टीम में जगह को लेकर आश्वस्त नहीं

लंदन : ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आलराउंडर नाथन कूल्टर नाइल ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 92 रन की मैच विजेता पारी खेलने के बावजूद वह भारत के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच के लिये अंतिम एकादश में जगह बनाने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं. कूल्टर नाइल की 60 गेंदों पर 92 रन की […]

विज्ञापन

लंदन : ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आलराउंडर नाथन कूल्टर नाइल ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 92 रन की मैच विजेता पारी खेलने के बावजूद वह भारत के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच के लिये अंतिम एकादश में जगह बनाने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं. कूल्टर नाइल की 60 गेंदों पर 92 रन की पारी से आस्ट्रेलिया ने 15 रन से जीत दर्ज की लेकिन इस 31 वर्षीय क्रिकेटर का मानना है कि गेंदबाजी में वह महंगे साबित हुए थे जो कि उनके खिलाफ जा सकता है .

कूल्टर नाइल से जब पूछा गया कि क्या वह अपनी जगह पक्की मानते हैं, उन्होंने कहा, ‘‘नहीं. मैंने 70 रन दिये और मुझे कोई विकेट नहीं मिला.” उन्होंने क्रिकेट आस्ट्रेलिया से कहा, ‘‘हमारे दो विश्वस्तरीय तेज गेंदबाज बाहर रहे.

मैं रन बनाने के लिये टीम में नहीं हूं. उम्मीद है कि शीर्ष क्रम ऐसा करेगा. इसलिए अगर अगले मैच के लिये मुझे टीम से बाहर किया जाता है तो मुझे हैरानी नहीं होगी.” कूल्टर नाइल ने कहा, ‘‘मैं विकेट लेने के लिये टीम में हूं और पिछले दो मैचों में मैं विकेट नहीं ले पाया हूं. इसलिए हमें देखना है कि हमें कैसे आगे बढ़ना है. ”
मिशेल स्टार्क और पैट कमिन्स आस्ट्रेलिया के दो मुख्य तेज गेंदबाज हैं जबकि कोच जस्टिन लैंगर ने संकेत दिये कि एडम जंपा के साथ नाथन लियोन को दूसरे स्पिनर के रूप में रखने पर विचार किया जा सकता है. भारत के खिलाफ ओवल में होने वाले मैच में तेज गेंदबाज जैसन बेरहनडोर्फ और केन रिचर्डसन भी टीम में जगह बनाने के दावेदार रहेंगे. कूल्टर नाइल ने कहा कि वह एक स्थान के लिये इस तरह की प्रतिस्पर्धा से परेशान नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘असल में मुझे यह पसंद है. प्रतिस्पर्धा का होना अच्छा है. ”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola