ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच में स्मिथ व वॉर्नर पर होंगी निगाहें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन : पांच बार की चैंपियन आॅस्ट्रेलिया विश्व कप में शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी, तो सभी की नजरें स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर लगी होंगी. आॅस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाजों पर गेंद से छेड़खानी मामले में एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के […]
विज्ञापन
लंदन : पांच बार की चैंपियन आॅस्ट्रेलिया विश्व कप में शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी, तो सभी की नजरें स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर लगी होंगी. आॅस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाजों पर गेंद से छेड़खानी मामले में एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद से दोनों शानदार फॉर्म में हैं. विश्व कप से ठीक पहले इंडियन प्रीमियर लीग में वॉर्नर ने सर्वाधिक 692 रन बनाये जबकि स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में शतक जमाया.
गत चैंपियन टीम के लिए पिछला साल उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन आरोन फिंच की अगुवाई में टीम सही समय पर फॉर्म में लौटी है. इस बार भी वह खिताब के प्रबल दावेदारों में से है. पांच मैचों की वनडे श्रृंखला में भारत को 3-2 से हराने वाली आॅस्ट्रेलियाई टीम ने स्मिथ और वॉर्नर का बांहे खोलकर स्वागत किया. उन्हें हालांकि इंग्लैंड के प्रशंसकों की हूटिंग का सामना करना पड़ सकता है. पूर्व कप्तान स्मिथ को अभ्यास मैच के दौरान ‘धोखेबाज’ जैसे ताने सुनने पड़े थे.
दूसरी ओर अफगानिस्तान का यह दूसरा विश्व कप है. सहायक देश से पूर्णकालिक क्रिकेट देश का दर्जा पाने की अफगानिस्तान की कहानी परीकथा जैसी है. विश्व कप से दो महीने पहले अफगानिस्तान टीम का कप्तान बदला गया. असगर अफगान की जगह गुलबदन नायब को कप्तान बनाया गया जिससे टीम के सीनियर खिलाड़ी खफा हो गये थे. अब हालांकि टीम का पूरा फोकस विश्व कप पर है. मुख्य चयनकर्ता दौलत खान अहमदजइ ने कहा : गुलबदीन ने कहा है कि वह विश्व कप में असगर के अनुभव का पूरा इस्तेमाल करेगा. अब टीम एकजुट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










