World Cup 2019 : भारत के खिलाफ शनिवार को अभ्यास मैच में नहीं खेलेंगे लाथम

लंदन : न्यूजीलैंड के विकेटकीपर टॉम लाथम अंगुली में चोट के कारण विश्व कप की तैयारियों के लिए टीम के अभ्यास मैचों में नहीं खेल पायेंगे. कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि लाथम की जगह टॉम ब्लंडेल खेलेंगे. विलियमसन ने ‘कैप्टन्स डे’ कांफ्रेंस में पुष्टि की, ‘टॉम लाथम पहले दो अभ्यास मैचों के लिये उपलब्ध […]
लंदन : न्यूजीलैंड के विकेटकीपर टॉम लाथम अंगुली में चोट के कारण विश्व कप की तैयारियों के लिए टीम के अभ्यास मैचों में नहीं खेल पायेंगे. कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि लाथम की जगह टॉम ब्लंडेल खेलेंगे. विलियमसन ने ‘कैप्टन्स डे’ कांफ्रेंस में पुष्टि की, ‘टॉम लाथम पहले दो अभ्यास मैचों के लिये उपलब्ध नहीं होंगे.’
न्यूजीलैंड को अभ्यास मैचों में शनिवार को पहले भारत से भिड़ना है और फिर उसका सामना 28 मई को वेस्टइंडीज से होगा. सत्ताईस वर्षीय लाथम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम अभ्यास मैच के दौरान अंगुली में चोट लगी थी जिसके बाद टीम विश्व कप के लिए ब्रिटेन रवाना हुई थी.
कप्तान ने कहा, ‘हम उम्मीद कर कि वह तेजी से चोट से उबर जाये.’ हालांकि एक जून को श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड के शुरूआती मैच में उनकी उपलब्धता के बारे में अभी कुछ भी चीज स्पष्ट नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










