माइकल वान को भरोसा इंग्लैंड की टीम जीतेगी विश्वकप का खिताब

लंदन : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा कि फार्म में चल रही इंग्लैंड की टीम के पास विश्वकप जीतने का शानदार मौका है. . वान ने कहा ,‘‘ मैं जब से देख रहा हूं, इंग्लैंड के पास विश्व कप जीतने का यह सबसे सुनहरा मौका है . मैं 1992 में कालेज में […]
लंदन : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा कि फार्म में चल रही इंग्लैंड की टीम के पास विश्वकप जीतने का शानदार मौका है. . वान ने कहा ,‘‘ मैं जब से देख रहा हूं, इंग्लैंड के पास विश्व कप जीतने का यह सबसे सुनहरा मौका है . मैं 1992 में कालेज में था जब मैंने फाइनल देखा था .’ उन्होंने कहा ,‘‘दो साल पहले टीम चैम्पियंस ट्राफी के सेमीफाइनल में पहुंची लेकिन आगे नहीं बढ़ सकी .
अबकी बार सेमीफाइनल में पहुंचने पर उन्हें चतुराई से खेलना होगा .’ उन्होंने इंग्लैंड की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम को सर्वश्रेष्ठ बताया . वान ने बीबीसी स्पोर्ट्स से कहा ,‘‘ यह इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ टीम है . यह खिताब की प्रबल दावेदार होगी .’ इंग्लैंड 1979, 1987, 1992 में फाइनल में पहुंचा लेकिन एक बार भी जीत नहीं सका .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




