क्रिकेट का महाकुंभ, 12 दिन शेष : खिताब का सूखा खत्म करने उतरेगी न्यूजीलैंड की टीम

खेल डेस्करांची : 30 मई से इंग्लैंड में क्रिकेट का महाकुंभ वर्ल्ड कप का आगाज होगा. टूर्नामेंट मेें भाग ले रही न्यूजीलैंड एक ऐसी टीम है, जो अपने प्रदर्शन से हमेशा सबको चौंकाती रही है, लेकिन एक बार भी वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है. कीवी टीम ने छह बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह […]
खेल डेस्क
रांची : 30 मई से इंग्लैंड में क्रिकेट का महाकुंभ वर्ल्ड कप का आगाज होगा. टूर्नामेंट मेें भाग ले रही न्यूजीलैंड एक ऐसी टीम है, जो अपने प्रदर्शन से हमेशा सबको चौंकाती रही है, लेकिन एक बार भी वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है. कीवी टीम ने छह बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बनायी है और एक बार फाइनल तक भी पहुंची है, लेकिन इससे आगे बढ़ने में वो नाकाम रहे हैं.
इस बार वह इस मिथ को तोड़ना चाहेंगे. 2015 के वर्ल्ड कप में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था और इस बार वह ट्रॉफी जरूर उठाना चाहेगी. केन विलियम्सन की अगुवाई में उनके पास इस बार ऐसी टीम भी है, जो उनके वर्ल्ड कप के सूखे को खत्म कर सकती है. टीम अपने अभियान की शुरुआत एक जून को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




