विश्व कप 2019 : बोले द्रविड़- बीच के ओवरों में विकेट लेने वाले गेंदबाजों की मौजूदगी से भारत को मिलेगा फायदा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने शुक्रवार को कहा कि विकेट लेने वाले गेंदबाजों की मौजूदगी से भारत को विश्व कप में बीच के ओवरों में मदद मिलेगी. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अलावा भारत को इस खेल महाकुंभ में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है जो 30 मई से ब्रिटेन में शुरू […]
विज्ञापन
मुंबई : दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने शुक्रवार को कहा कि विकेट लेने वाले गेंदबाजों की मौजूदगी से भारत को विश्व कप में बीच के ओवरों में मदद मिलेगी. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अलावा भारत को इस खेल महाकुंभ में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है जो 30 मई से ब्रिटेन में शुरू होगा.
द्रविड़ ने कहा, ‘पिछले साल के भारत ए के साथ इंग्लैंड दौरे की परिस्थितियों के अनुभव के आधार पर मुझे लगता है कि इस विश्व कप में बड़े स्कोर बनेंगे. बड़े स्कोर वाले विश्व कप में बीच के ओवरों में विकेट लेने वाले गेंदबाजों की मौजूदगी महत्वपूर्ण होगी. मुझे लगता है कि भारत इस लिहाज से भाग्यशाली है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










