ePaper

भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिसंबर में वनडे सीरिज खेलने जाएगी आस्ट्रेलिया

Updated at : 17 May 2019 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिसंबर में वनडे सीरिज खेलने जाएगी आस्ट्रेलिया

नयी दिल्लीः भारतीय महिला ए टीम दिसंबर में एक दिवसीय सीरिज के लिये आस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने आज इसकी पुष्टि की. यह सीरिज क्रिकेट आस्ट्रेलिया और बीसीसीआई के बीच सालाना ए सीरिज कराने के करार का हिस्सा है. पहली सीरिज पिछले साल अक्तूबर में खेली गयी थी जब आस्ट्रेलिया ए ने वनडे […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः भारतीय महिला ए टीम दिसंबर में एक दिवसीय सीरिज के लिये आस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने आज इसकी पुष्टि की. यह सीरिज क्रिकेट आस्ट्रेलिया और बीसीसीआई के बीच सालाना ए सीरिज कराने के करार का हिस्सा है. पहली सीरिज पिछले साल अक्तूबर में खेली गयी थी जब आस्ट्रेलिया ए ने वनडे और टी- 20 श्रृंखला के लिये भारत का दौरा किया था. उस दौरे पर भारत ए ने तीन वनडे और तीन टी- 20 मैच खेले थे.
भारत ए और आस्ट्रेलिया ए के बीच तीन वनडे 12, 14 और 16 दिसंबर को ब्रिसबेन में खेले जायेंगे जबकि तीन टी-20 मैच 19, 21 और 23 दिसंबर को गोल्ड कोस्ट में होंगे. आस्ट्रेलिया की महिला हाई परफार्मेंस मैनेजर शान फ्लेगलेर ने एक बयान में कहा कि हमारी महिला क्रिकेटरों के लिये पहले ए दौरे का आयोजन नेशनल टैलेंट पाथवे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola