ePaper

गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे हरभजन, कहा- यह सब सुनकर मैं हैरान हूं

Updated at : 10 May 2019 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे हरभजन, कहा- यह सब सुनकर मैं हैरान हूं

नयी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर और आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार आतिशी के बीच चल रहे विवाद में किक्रेटर हरभजन सिंह की इंट्री हुई है. हरभजन ने गंभीर का साथ देते हुए एक ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मैं कल यानी गुरुवार को गौतम गंभीर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर और आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार आतिशी के बीच चल रहे विवाद में किक्रेटर हरभजन सिंह की इंट्री हुई है.

हरभजन ने गंभीर का साथ देते हुए एक ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मैं कल यानी गुरुवार को गौतम गंभीर से जुड़े एक मामले को सुनकर हैरान हूं… मैं उसे बहुत अच्छी तरह से जानता हूं. वह कभी किसी महिला के खिलाफ गलत नहीं बोल सकता है. वह जीते या हारे यह उसके लिए मायने नहीं रखता है… यह आदमी इन सबसे ऊपर है…

आपको बता दें कि आतिशी ने गंभीर पर ‘‘आपत्तिजनक’ पर्चे बंटवाने का आरोप लगाया है. इस आरोप के बाद गंभीर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी को एक नोटिस भेजा और उनसे माफी मांगने को कहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola