कपिल की भविष्यवाणी, भारत के अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें खेलेंगी वर्ल्डकप सेमीफाइनल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2019 6:10 PM
नयी दिल्ली : भारत को पहली बार 1983 में वर्ल्डकप दिलाने वाले टीम इंडिया महान ऑलराउंडर, पूर्व कप्तान कपिल देव ने 30 मई से शुरू होने वाले वर्ल्डकप 2019 को लेकर भविष्यवाणी की है. भारत के पूर्व कोच रहे कपिल ने भविष्यवाणी की है कि भारत के अलावा मेजबान इंग्लैंड और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया भी […]
नयी दिल्ली : भारत को पहली बार 1983 में वर्ल्डकप दिलाने वाले टीम इंडिया महान ऑलराउंडर, पूर्व कप्तान कपिल देव ने 30 मई से शुरू होने वाले वर्ल्डकप 2019 को लेकर भविष्यवाणी की है.
भारत के पूर्व कोच रहे कपिल ने भविष्यवाणी की है कि भारत के अलावा मेजबान इंग्लैंड और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया भी सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं. उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि भारत जरूर शीर्ष चार में जगह बनाएगा. इसके बाद की राह मुश्किल होगी.
सेमीफाइनल के बाद भाग्य तथा व्यक्तिगत और टीम प्रदर्शन आगे की राह तय करेगा. कपिल ने कहा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत शीर्ष तीन टीमें हैं. ये टीमों अन्य टीमों की तुलना में अधिक मजबूत हैं. न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें अपने प्रदर्शन से हैरतअंगेज परिणाम दे सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










