केकेआर के लिए कल ‘करो या मरो'' का मैच, मुंबई इंडियंस को पटखनी देने की होगी कोशिश

Published at :04 May 2019 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
केकेआर के लिए कल ‘करो या मरो'' का मैच, मुंबई इंडियंस को पटखनी देने की होगी कोशिश

मुंबई : प्लेअॅाफ में जगह बनाने के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स रविवार को यहां होने वाले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देने में जरा सी भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेगी. केकेआर ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर अपनी प्ले आफ की उम्मीद अंतिम लीग मैच तक जीवंत रखी थी लेकिन शनिवार को […]

विज्ञापन

मुंबई : प्लेअॅाफ में जगह बनाने के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स रविवार को यहां होने वाले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देने में जरा सी भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेगी. केकेआर ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर अपनी प्ले आफ की उम्मीद अंतिम लीग मैच तक जीवंत रखी थी लेकिन शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हरा देती है तो यह नेट रन रेट के मामले में उसके लिए काफी मुश्किल हो जायेगा.

चौथे स्थान पर काबिज हैदराबाद की टीम का नेट रन रेट प्लस 0.653 है जो पांचवें स्थान पर काबिज केकेआर (प्लस 0.173) की तुलना में बेहतर है. अगर हैदराबाद की टीम बेंगलोर को हरा देती है तो यह उसके लिए क्वार्टरफाइनल की तरह हो जायेगा क्योंकि इसमें जीत से ही वह अगले दौर में पहुंच पायेगी. हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम जीत की लय को जारी रखना चाहेगी क्योंकि इससे उसके 18 अंक हो जायेंगे और उसका नेट रन रेट इस समय पहले स्थान पर काबिज चेन्नई सुपरकिंग्स और तीसरे स्थान पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर हो जायेगा जिससे उसे फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के दो मौके मिलेंगे.

क्रिस लिन और शुभमन गिल अच्छा कर रहे हैं तथा ताबड़तोड़ बल्लेबाज आंद्रे रसेल चौथे नंबर पर क्रीज पर उतरेंगे तो कप्तान दिनेश कार्तिक वानखेड़े स्टेडियम की बल्लेबाजों के मुफीद पिच पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे. गिल का आत्मविश्वास मुंबई इंडियंस (घरेलू मैदान) और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बनाये गये लगातार अर्धशतकों से बढ़ा होगा. उनकी 49 गेंद में नाबाद 65 रन की पारी से केकेआर ने शुक्रवार को मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की.

अगर लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, कृणाल पंड्या और लेग स्पिनर राहुल चहर को जिम्मेदारी दी गयी तो केकेआर के बल्लेबाजों को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा, विशेषकर रसेल को. केकेआर के लिये गेंदबाजी सबसे बड़ी चिंता रही है क्योंकि पावरप्ले और डेथ ओवरों दोनों में प्रतिद्वंद्वी टीमों ने उनके गेंदबाजों को पीटा है. तेज गेंदबाज हैरी गुर्ने, संदीप वारियर, नारायण और पीयूष चावला को कसी लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करते हुए मुंबई के बल्लेबाजों को रोकना होगा.

वानखेड़े की पिच से धीमे गेंदबाजों को मदद मिल रही है तो केकेआर चाइनामैन कुलदीप यावद को भी खिला सकता है जिन्हें खराब फार्म के कारण नहीं खिलाया जा रहा. प्ले आफ के लिये क्वालीफाई कर चुकी मुंबई की निगाहें केकेआर से बदला चुकाने की होगी जिसने उसे बड़े स्कोर वाले मुकाबले में कोलकाता में 34 रन से मात दी थी जबकि हार्दिक पंड्या ने 34 गेंद में 91 रन बनाये थे. मैच के नतीज से तय होगा कि मुंबई कौन से स्थान पर रहेगी और प्ले आफ में उसकी प्रतिद्वंद्वी टीम कौन सी होगी.

गौतम गंभीर ने अफरीदी को दिया करारा जवाब, कहा मैं तुम्हें खुद मनोचिकित्सक के पास लेकर जाऊंगा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola