बोले शिखर धवन- वर्ल्ड कप में चौथे नंबर को लेकर कोई बहस नहीं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई : भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बुधवार कहा कि वर्ल्ड कप टीम में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने को लेकर कोई बहस नहीं है और इस पर कप्तान तथा कोच फैसला करेंगे. आपको बता दें कि इस क्रम पर बल्लेबाजी को लेकर काफी अटकलें लगा जा रही थी लेकिन मुख्य चयनकर्ता एमएसके […]

विज्ञापन

मुंबई : भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बुधवार कहा कि वर्ल्ड कप टीम में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने को लेकर कोई बहस नहीं है और इस पर कप्तान तथा कोच फैसला करेंगे. आपको बता दें कि इस क्रम पर बल्लेबाजी को लेकर काफी अटकलें लगा जा रही थी लेकिन मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने टीम की घोषणा करते हुए प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि विजय शंकर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. टीम के पास हालांकि अन्य विकल्प भी हैं.

विज्ञापन

धवन ने कहा, ‘‘अब कोई बहस की बात नहीं है. अब विजय शंकर है. लोकेश राहुल भी है. इस क्रम पर खेलने के लिए वे हैं. कप्तान और कोच जो सोचेंगे हम उसके अनुसार चलेंगे.’

यहां एक समारोह में जीएस काल्टेक्स ने धवन को अपना ब्रांड दूत बनाया. धवन 30 मई से ब्रिटेन में शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं. इंग्लैंड में 2013 और 2017 में हुई चैंपियन्स ट्राफी की टीम के सदस्य रहे धवन ने कहा कि टीम के अधिकांश सदस्य इंग्लैंड में खेले हैं और यह टीम के लिए फायदे की स्थिति होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola