भाजपा ने पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर, नयी दिल्ली से मीनाक्षी लेखी को उतारा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2019 9:53 PM
नयी दिल्ली : भाजपा ने सोमवार को पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से और मौजूदा सांसद मीनाक्षी लेखी को नयी दिल्ली सीट से पुन: उतारने की घोषणा की. पार्टी ने दिल्ली की सात सीटों में से अब तक छह पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. गंभीर को महेश […]
नयी दिल्ली : भाजपा ने सोमवार को पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से और मौजूदा सांसद मीनाक्षी लेखी को नयी दिल्ली सीट से पुन: उतारने की घोषणा की.
पार्टी ने दिल्ली की सात सीटों में से अब तक छह पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. गंभीर को महेश गिरि की जगह खड़ा किया गया है और उनका मुकाबला कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली तथा आम आदमी पार्टी की आतिशी से होगा.
लेखी का मुकाबला आप के ब्रजेश गोयल और कांग्रेस के अजय माकन से है. इससे पहले रविवार को भाजपा ने दिल्ली की चार सीटों पर अपने मौजूदा सांसदों को प्रत्याशी घोषित किया था.
इनमें चांदनी चौक से हर्षवर्धन, उत्तर पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा और दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधूड़ी हैं. पार्टी ने अभी उत्तर पश्चिम दिल्ली से अपने उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है. पिछले चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










