हितों के टकराव का सामना कर रहे सौरव गांगुली के बारे में केकेआर CEO कह दी बड़ी बात

कोलकाता : सौरव गांगुली की बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) अध्यक्ष और दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार के रूप में दो भूमिकायें निभाने के लिये भले ही आलोचना हो रही हो लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि टीम को इससे कोई परेशानी नहीं है. हितों के टकराव का सामना कर रहे कैब प्रमुख […]
कोलकाता : सौरव गांगुली की बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) अध्यक्ष और दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार के रूप में दो भूमिकायें निभाने के लिये भले ही आलोचना हो रही हो लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि टीम को इससे कोई परेशानी नहीं है.
हितों के टकराव का सामना कर रहे कैब प्रमुख शुक्रवार को यहां होने वाले आईपीएल मुकाबले में ‘मेहमान’ के रूप में बैठेंगे और उन्हें केकेआर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में बैठे हुए देखा जा सकता है.
मैसूर ने कहा, वह पूरी तरह से पेशेवर हैं. वह जानते हैं कि अपने कर्तव्यों को कैसे निभाया जाये. हम जो कुछ कर रहे हैं, वह उसका पूरा समर्थन करते हैं. हमें इससे जरा भी परेशानी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










