इस श्रीलंकाई खिलाड़ी पर लगा फिक्सिंग का आरोप, आईसीसी ने किया निलंबित

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी दिलहारा लोकुहेटिगे को फिक्सिंग और भ्रष्ट पेशकश का खुलासा करने में नाकाम रहने के कारण अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है. श्रीलंका की तरफ से नौ वनडे और दो टी20 मैच खेलने वाले पूर्व तेज गेंदबाज लोकुहेटिगे पर आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक […]
दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी दिलहारा लोकुहेटिगे को फिक्सिंग और भ्रष्ट पेशकश का खुलासा करने में नाकाम रहने के कारण अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है.
श्रीलंका की तरफ से नौ वनडे और दो टी20 मैच खेलने वाले पूर्व तेज गेंदबाज लोकुहेटिगे पर आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है, उन्हें जवाब देने के लिये 14 दिन का समय दिया गया है.
लोकुहेटिगे पर लगाये गये नये आरोप पिछले साल अमीरात क्रिकेट बोर्ड द्वारा यूएई में टी10 लीग के दौरान उनके खिलाफ लगाये गये इसी तरह के आरोपों के अतिरिक्त हैं.
आईसीसी ने बयान में कहा, अस्थायी निलंबन पहले की तरह पूर्ण प्रभावी रहेगा तथा इन नये आरोपों की जांच लंबित होने तक वह आईसीसी संहिता के तहत निलंबित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










