क्रिकेटर की मैदान पर गिरकर मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : क्लब के युवा क्रिकेटर की बुधवार को मैत्री मैच के दौरान मैदान पर गिरने से मौत हो गयी. सोनू यादव (22 वर्ष) बंगाल क्रिकेट संघ की दूसरी डिवीजन लीग में बालीगंज स्पोर्टिंग क्लब की ओर से खेलते हैं. वह बाटा क्लब मैदान पर एक मैच में खेल रहे थे. मैदान पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों […]
विज्ञापन
कोलकाता : क्लब के युवा क्रिकेटर की बुधवार को मैत्री मैच के दौरान मैदान पर गिरने से मौत हो गयी. सोनू यादव (22 वर्ष) बंगाल क्रिकेट संघ की दूसरी डिवीजन लीग में बालीगंज स्पोर्टिंग क्लब की ओर से खेलते हैं. वह बाटा क्लब मैदान पर एक मैच में खेल रहे थे.
मैदान पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह विकेटकीपर बल्लेबाज बल्लेबाजी करने के बाद अपने टेंट की ओर जा रहा था और अचानक गिर पड़ा. उसे जल्द ही एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया. कुछ वर्ष पहले बंगाल के एक जूनियर खिलाड़ी अनीकेत शर्मा की मैदान पर गिरकर मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










